अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Karanti Sena: क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार…

बलौदाबाजार हिंसा केस: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार

Karanti Sena :  बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को शनिवार देर रात पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ संगठन के प्रमुख अमित बघेल के करीबी दिनेश वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान बड़ी संख्या में क्रांति सेना के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इससे पहले इसी मामले में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब तक इस केस में 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ALSO READCG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

क्या हुआ था 10 जून 2024 को?

10 जून 2024 को सतनामी समाज के हजारों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए बलौदाबाजार पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय का घेराव किया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और सरकारी परिसरों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

हिंसा में कई सरकारी वाहन जलाए गए, दफ्तरों में नुकसान पहुंचाया गया और पूरे शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी।

ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान

हिंसा की जड़ क्या थी?

बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी के महकोनी गांव में स्थित संत अमरदास की तपोभूमि पर सतनामी समाज के लिए पवित्र माने जाने वाले जैतखाम को कुछ लोगों द्वारा काट दिए जाने की घटना हुई थी।
इससे सतनामी समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

समाज के लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन समाज पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था। इसी असंतोष के चलते बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए।

ALSO READ- Rape News: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप : प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी, 4 Friends से भी कराया रेप, बोले-किसी को बताएगी तो मार डालेंगे

सरकार ने भी की थी बड़ी कार्रवाई

घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए—

  • न्यायिक जांच के आदेश दिए
  • डीजीपी को तलब किया
  • घटना वाले दिन ही जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया
  • दो दिन बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया

ALSO READ- Raipur News: कक्षा 4 के प्रश्नपत्र विवाद पर बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर निलंबित, मॉडरेटर सेवा से हटाई गई

जांच जारी, और गिरफ्तारी संभव

पुलिस का कहना है कि हिंसा की साजिश रचने और भीड़ को भड़काने वालों की पहचान कर ली गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बलौदाबाजार हिंसा केस अब राज्य की राजनीति और कानून व्यवस्था के लिए बड़ा मुद्दा बन चुका है।

ALSO READ- Ambikapur News: 11 शिक्षक निलंबित — शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Karanti Sena State President Ajay Yadav Arrested
Karanti Sena State President Ajay Yadav Arrested

Karanti Sena : क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *