LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Karni sena video: 7 तारीख को रायपुर पुलिस अधिकारियों के घर में घुसेंगे! करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पर FIR दर्ज, धमकी भरा वीडियो के बाद मचा हड़कंप

Karni sena video रायपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। रायपुर के मौदहापारा थाना में उनके खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। एक वायरल वीडियो में शेखावत ने खुलेआम पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह एसएसपी, टीआई या किसी भी सरकारी अधिकारी के घर में घुसकर जवाब देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद देशभर के करणी सेना समर्थकों ने इसका समर्थन भी किया था।

ALSO READ- Virendra Tomar Video viral: सूदखोर वीरेन्द्र तोमर का कोर्ट में वीडियो वायरल….. पेशी के दौरान हंगामा, बोलै की मैं – देखें वीडियो

Karni sena video

यह वीडियो कथित सूदखोर वीरेंद्र तोमर के समर्थन में पोस्ट किया गया था, जिसे छत्तीसगढ़ पुलिस लंबे समय से खोज रही थी। तोमर पर जबरन वसूली और सूदखोरी के कई आरोप हैं, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। इसी के बाद करणी सेना प्रमुख का धमकी भरा वीडियो सामने आया।

ALSO READ- 25 साल की Maithili Thakur ने रचा इतिहास, बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक

पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। तत्कालीन टीआई योगेश कश्यप ने स्वयं थाने पहुंचकर डॉ. राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र तोमर के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह कानूनन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई है, और शेखावत के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

ALSO READ- Sai Cabinet Ke Faisle: साय सरकार की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, किसानों से लेकर आवास और खेल तक पर महत्वपूर्ण निर्णय


 


7 तारीख को रायपुर पुलिस अधिकारियों के घर में घुसेंगे! करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पर FIR दर्ज, धमकी भरा वीडियो के बाद मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles