छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Keshkal News: कबड्डी मैच में बड़ा दर्दनाक हादसा – करंट की चपेट में 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला

Keshkal News : केशकाल (कोंडागांव)। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रावसवाही (थाना विश्रामपुरी) में शनिवार रात कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे तेज आंधी-तूफान आने से लगाया गया टेंट 11 केव्ही हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से 6 लोग झुलस गए, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज विश्रामपुरी अस्पताल में जारी है।

ALSO READ- 8th Pay Commission : कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब लागू होगा नया वेतन आयोग

मृतकों के नाम

  • सतीश कुमार पिता रतन नेताम, उम्र 24 वर्ष, निवासी गरांजीडीही (होनहार कबड्डी खिलाड़ी व टीम लीडर, इकलौता बेटा)
  • श्याम नेताम पिता घसियाराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी पांडे पारा
  • सुनील शोरी पिता घनपत, उम्र 25 वर्ष, निवासी बाँसकोट

घायलों के नाम

  • शिवम दास पिता भारत दास, उम्र 16 वर्ष, निवासी बाँसकोट
  • सुविलाल मरकाम पिता वादेराम मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी रावसवाही (गंभीर, जिला अस्पताल रेफर)
  • एक अन्य युवक को सामान्य चोटें आईं

ALSO READ- Special Trains in CG: त्योहारों में आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया बड़ा फैसला

घटना कैसे हुई

गांव में रात्रिकालीन कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और टेंट जाकर 11 केव्ही विद्युत लाइन से टकरा गया। इससे टेंट में मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

  • बीएमओ डॉ. भारती ने पुष्टि की कि 3 युवक मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे, जबकि 3 का उपचार जारी है।
  • एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और विश्रामपुरी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
  • परिजनों का आरोप है कि आयोजन समिति की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुआवजे की मांग

जिला पंचायत सदस्य राम चरण शोरी ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Keshkal News
Keshkal News

Keshkal News : कबड्डी मैच में बड़ा दर्दनाक हादसा – करंट की चपेट में 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles