LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा खेल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों की भाजपा प्रवेश की चर्चा! इनमें 5 बड़े नाम ऐसे जिनके टिकट कटे

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व विधायकों का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश की चर्चा तेज हो गई है। राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि 15 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं की भाजपा में शामिल होने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। राजनीति के गलियारों में कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों के बागी होकर भाजपा का दामन थामने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि ऐसे पूर्व विधायक जिनका विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट काटा है, वह भाजपा में प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि इस तरह की बातों को दोनों ही राजनीतिक दल केवल अफवाह मान रहे हैं।

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, पांच पूर्व विधायक ​सहित 25 कद्दावर नेता ने छोड़ा कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल

“छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक मंतूलाल पंवार और चुन्नीलाल साहू भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के 15 पूर्व विधायकों का पार्टी छोड़ बीजेपी के साथ जाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि” लोकसभा चुनाव “के पहले कांग्रेस पार्टी के यह सभी दिग्गज नेता बीजेपी में प्रवेश ले सकते हैं। इस तरह की चर्चाओं के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में राजनीतिक मंथन शुरू हो गया है। ”

चर्चा में बोले पूर्व विधायक

इन्हीं चर्चाओं के बीच 15 पूर्व विधायकों में एक डॉ विनय जायसवाल ने बातचीत की है। उन्होंने इस बातचीत में यह साफ कहा है कि यह महज केवल एक अफवाह है। इस तरह की कोई भी चर्चा नहीं है। उनका भाजपा में प्रवेश का कोई इरादा नहीं है। यह केवल राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

इन पूर्व विधायकों के नाम की हो रही चर्चा

कांग्रेस पार्टी के जिन 15 पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही है उनमें महंत रामसुंदर दास, डॉ विनय जायसवाल, बृहस्पति सिंह, मोहित केरकट्टा, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, भुवनेश्वर बघेल, मोती देवांगन‌ जैसे नाम लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि सूत्र यह बताते हैं कि इनमें से कुछ नेताओं ने मीडिया से दूरी भी बना कर रख ली है।

इसके अलावा जो नेता सीधे चर्चा कर रहे हैं वह इस बात से साफ तौर पर इंकार कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी की क्या लोकसभा चुनाव से पहले यह नेता भाजपा का दामन थमते हैं या फिर चुनाव में कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रचार-प्रसार में जुटते हैं।

https://hindi.thebharatexpress.com/mahtari-vandana-yojana-ka-paisa-nahin-a-raha-hai-kya-karen/

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा खेल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों की भाजपा प्रवेश की चर्चा! इनमें 5 बड़े नाम ऐसे जिनके टिकट कटे

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles