Love-Sex-Dhoka : बालोद। CG Crime News: बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता जब 4 माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर महिला से संबंध
Balod News: पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 14 सितंबर को गुरुर थाना में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी नीलकंठ यादव उर्फ नीलू यादव ने वर्ष 2019 में महिला को शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।
गर्भवती होने पर शादी से इंकार
पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता जब चार माह की गर्भवती हुई, तब आरोपी ने बच्चे को अपना मानने से इंकार कर दिया और शादी करने से मुकर गया। इससे पीड़िता आहत होकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गुरुर थाना पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। DSP देवांश राठौर ने बताया कि आरोपी नीलकंठ उर्फ नीलू यादव को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Love-Sex-Dhoka: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई Girlfriend, प्रेमी ने शादी से किया इनकार, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती









