ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराज्य

Devendra Yadav : सेक्टर 7 में भगवान शिव की महाआरती, विधायक देवेंद्र यादव ने रूद्राभिषेक कर शहरवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की

Devendra Yadav : भिलाई। सावन सोमवार के पावन अवसर पर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव अपनी धर्मपत्नी श्रुतिका ताम्रकार यादव के साथ सेक्टर 7 शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। महाआरती में विशेष रूप से शामिल हुए। शिवलिंग में बेल पत्र, दूध, दही, पुष्प आदि अ​र्पित किए। जल चढ़ाया और महामृत्युजय का जाप करके बाबा भोलेनाथ से हाथ जोड़कर भिलाई वासियों के हित और विकास की कामना प्रार्थना की। साथ ही देवों के देव महादेव के समक्ष शिश झूकाकर प्रार्थना की कि बाबा सभी पर कृपा बनाएं रखे। सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए, सभी बच्चे युवाओं और वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें।

Devendra Yadav  सावन सोमवार के पावन पर्व की शुरूआत हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी एमआईसी सदस्या लक्ष्मीपति राजू ने सेक्टर 7 तालाब में भगवान शिव की आराधना के लिए भव्य महाआरती और रूद्राभिषेक का आयोजन किया। इसके लिए पूरे तालाब का सौंदर्यीकरण की गई है। इस महापर्व में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान बाबा की भक्ति संगीत में भक्त नाचते झूमते रहे। सुबह 10 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक अंकित तिवारी भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी। 11 बजे से महाभंडारा का आयाजन किया गया है। शाम को 4 बजे से लल्लू महाराज रायपुर भजन प्रस्तुत किए।

शाम को 1008 महिलाएं तालाब के चारों ओर खड़ीहोकर महादेव की महाआरती की। भिलाई नगर विधायक हर साल सावन सोमवार के पर्व को बहुत धूमधाम से मनाएंते है। बाबा महाकाल का आराधना करते हैं और शहर के विभिन्न शिवालयों में जाकर पूजाअर्चना करते हैं। सावन के इस पहले सोमवार की शुरूआत विधायक देवेंद्र यादव ने बाबा भोलेनाथ की आराधना से शुरू की। सुबह 7 बजे विधायक यादव विभिन्न शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना किए। शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, फल-फूल आदि अर्पित किए। इसके बाद ओम नम: शिवाय की जाप के साथ पूजा आरती की। 108 बार महामृत्युंजय का जाम किया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में स्थिति बाबा भोले नाथ के सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

MLA Devendra Yadav Shiva Maha Aarti
MLA Devendra Yadav Shiva Maha Aarti

Devendra Yadav : सेक्टर 7 में भगवान शिव की महाआरती, विधायक देवेंद्र यादव ने रूद्राभिषेक कर शहरवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

HOMEVIDEOWP