ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

mahadev satta App: पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR, क्या होंगे गिरफ्तार? पूर्व CM बघेल ने FIR को लेकर कही दी ये बड़ी बात

mahadev satta App : रायपुर : महादेव सट्टा मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 21 लोगों के खिलाफ रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है। इसे लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है। उन्होंने इस FIR को राजनीतिक द्वेष बताते हुए कहा कि राजनांदगांव में BJP हार रही है, इसलिए FIR हुई है।

ALSO READ – BHUPESH BAGHEL JOIN BJP ! भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…

पूर्व सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले महादेव एप का जिन्न फिर बाहर आया है। दिल्ली से आज खबर आई है कि महादेव एप मामले में ईओडब्लू ने एफआईआर दर्ज की है, जिसमें मेरा भी नाम है। एफआईआर की कापी में चार मार्च की तारीख दर्ज है और यह 17 तारीख को प्रकाशित हुई। नियमों के मुताबिक एफआईआर की कापी को तुरंत बेवसाइट में पोस्ट किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

मोदी और साय पर साधा निशाना mahadev satta App

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में महादेव सट्टा साय साय चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में BJP हार रही है, इसलिए FIR हुई है। मैं इन गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं हूं। महादेव ऐप वाले से सेटिंग तो नहीं हुई है? फ्यूचर गेमिंग कंपनी से भाजपा चंदा ली है।

ALSO READ-Congress Candidate 2nd List 2024 PDF: आज शाम आ सकती हैं कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची.. छग के शेष पांच नामों पर लगेगी मुहर….

कांग्रेस सरकार में हुई बड़े पैमाने पर कार्रवाई mahadev satta App

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के समय महादेव ऐप पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 72 FIR दर्ज कर 450 लोगों की गिरफ्तारी की। महादेव ऐप के एक हजार से ज्यादा बैंक खाते सीज किए गए। सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। विस चुनाव के समय असीम दास गिरफ्तार हुआ। जिस गाड़ी में पैसा मिला, वह BJP नेता का भाई का है। दुबई काउंसलर ने शुभम सोनी के बयान को इंकार किया है और हाईकोर्ट में लिखित जानकारी दी है।

FIR against former CM Bhupesh Baghel
FIR against former CM Bhupesh Baghel

mahadev satta App : पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR, क्या होंगे गिरफ्तार? पूर्व CM बघेल ने FIR को लेकर कही दी ये बड़ी बात

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles