ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विशाल दही-हांडी प्रतियोगिता गुढिय़ारी में 8 को, महाराष्ट्र की गोविंदा टोली भी होगी शामिल

रायपुर। सार्वजनिक दही-हांडी उत्सव समिति के द्वारा दही हांडी मैदान गुढिय़ारी में 8 सितंबर को विशाल दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पहली बार महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों की गोविंदा टोलियां भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी।

सार्वजनिक दही-हांडी उत्सव समिति समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि दही-हांडी प्रतियोगिता के विजेता टीम को 5,51,000 रुपये नगद प्रदान किया जाएगा। विशेष आकर्षण का केंद्र ग्रीसयुक्त खंबा व दही हांडी प्रयितोगिता होगी। इसके अलावा छग की लाडली गायिका सुश्री आरू साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही पड़ोसी राज्या ओडिशा से आए व घंटा बाजा आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा।

दही हांडी प्रतियोगिता में पहली बार महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों की गोविंदा टोलियां भी हिस्सा लेने रायपुर पहुंच रहे है। इसके साथ ही अगर कोई भी गोविंदा टोली इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते है तो वे मेन्द्र साहू 992684455, लक्की ठाकुर 93005335, निवेश शर्मा 9329733333 से संपर्क कर सकते है। दही-हांडी प्रतियोगिता में हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढिय़ारी का विशेष सहयोग है।

विशाल दही-हांडी प्रतियोगिता गुढिय़ारी में 8 को, महाराष्ट्र की गोविंदा टोली भी होगी शामिल

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP