ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

Mahasamund Crime News: नहर में मिला गला कटा शव, माँ-बेटे ने मिलकर की थी हत्या, गुप्तांग काटकर फेंका शव

Mahasamund Crime News : महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 11 सितंबर को ग्राम बेमचा की नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने जब शव बाहर निकाला तो मृतक के गले पर चोट के गहरे निशान थे और उसका गुप्तांग कटा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू की।

मृतक की पहचान और पुलिस की जांच

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो सभी थानों में भेजा। जांच में सामने आया कि मृतक पीलेश्वर साहू, निवासी ग्राम पचेड़ा (थाना खल्लारी) था। वह रायपुर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और 8 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं गया था।

पीलेश्वर पिछले 5 वर्षों से ग्राम बेमचा निवासी देवकी बघेल के साथ रह रहा था। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था।

हत्या का खुलासा – माँ-बेटे ने मिलकर रची साजिश

ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का अक्सर आना-जाना देवकी बघेल के घर होता था। देवकी और उसका बेटा सुरेश पीलेश्वर से परेशान रहते थे।

📌 09 सितंबर की रात को पीलेश्वर शराब पीकर विवाद कर रहा था। इसी दौरान –

  • देवकी और सुरेश ने मिलकर उसे रस्सी से बाँध दिया।
  • सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया।
  • सुरेश ने मृतक का गुप्तांग काट दिया।
  • देवकी ने पेचकस से उसकी आंख पर वार किया।
  • पहचान छुपाने के लिए सुरेश ने मुरम के ठेले से उसके चेहरे पर हमला किया।

थोड़ी देर में पीलेश्वर की मौत हो गई। इसके बाद शव को घसीटकर नहर में फेंक दिया गया। मृतक का मोबाइल और कपड़े भी नहर में फेंक दिए गए।

पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, रस्सी और पेचकस को जब्त कर लिया है। आरोपी माँ-बेटे के खिलाफ धारा 103(1), 238 BNS के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Mahasamund Crime News
Mahasamund Crime News

Mahasamund Crime News: नहर में मिला गला कटा शव, माँ-बेटे ने मिलकर की थी हत्या, गुप्तांग काटकर फेंका शव

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles