नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

Mahtari Vandan Yojana in CG: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से लागू होगी महतारी वंदन योजना, इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च से लागू होने जा रही है। बता दें कि विवाहित, तलाकशुदा, विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। हर साल महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपए सरकार जमा कराएगी। इसका मतलब हर महीने 1 हजार रुपए जमा कराया जाएगा।

5 से 20 फ़रवरी तक होगा आवेदनMahtari Vandan Yojana in CG 

महतारी वंदन योजना के लिए 5 से 20 फ़रवरी तक आवेदन होगा और 8 मार्च को महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। महिला बाल विकास ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार रुपये देने का ऐलान किया था। वहीं, कैबिनेट से भी योजना को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, अब इस घोषणा पर अमल होने जा रहा है।

कैसे करना होगा आवेदन Mahtari Vandan Yojana in CG

योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन करने हेतु पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप द्वारा आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्र की लॉगिन आईडी से, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी) की लॉगिन आईडी से, बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आईडी से, आवेदक स्वयं पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

Mahtari Vandan Yojana in CG : छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से लागू होगी महतारी वंदन योजना, इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP