ब्रेकिंग न्यूज़दुनियादेशराजनीति

Maldives presidential election 2023: मोहम्मद मुइज ने जीता Maldives का राष्ट्रपति चुनाव, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Maldives presidential election 2023 :  नई दिल्ली। मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने जीत हासिल की है। प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के उम्मीदवार मुइज ने भारत समर्थक मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया। मुइज वर्तमान में देश की राजधानी माले शहर के मेयर हैं। उन्हें चीन का समर्थक माना जाता है। उनका चीन के साथ मजबूत संबंधों पर जोर है।

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

मोहम्मद मुइज की जीत पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने बधाई संदेश देते हुए एक्स पर लिखा,”मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर मोहम्मद मुइज को बधाई और शुभकामनाएं। भारत मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे समग्र सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसे मिले कितने मत?

जानकारी अनुसार सभी 586 मतपेटियों के परिणामों के मिलान के बाद मुइज को 53 फीसदी मत मिले हैं। जबकि मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को 46 फीसदी मत मिले हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मुइज के बीच था। यह चुनाव एक तरह से जनमत संग्रह था कि मालदीव के लोग भारत और चीन में से किसे ज्यादा करीब रखना चाहते हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को दूसरी बार मतदान हुआ था। आठ सितंबर को हुए मतदान में किसी को भी 50 फीसदी मत नहीं मिले थे।

मालदीव के विदेश मंत्री ने मुइज को दी बधाई

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर मोहम्मद मुइज को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 2023 का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज को बधाई। निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को बहुत-बहुत बधाई और आभार, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में आशा के कई बीज बोए हैं, जिससे हमारा देश समृद्धि के रास्ते पर आएगा।

Maldives presidential election 2023 : मोहम्मद मुइज ने जीता Maldives का राष्ट्रपति चुनाव, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles