CG HOSPITAL SCAM: मृत व्यक्ति के नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी, छत्तीसगढ़ अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा…
भिलाई न्यूज: मृत व्यक्ति के नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी, सुपेला अस्पताल में फर्जीवाड़े का आरोप

CG HOSPITAL SCAM भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में मोटी रकम लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। मामला तब उजागर हुआ जब एक मृत व्यक्ति के नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। CG HOSPITAL SCAM
ALSO READ- CG NEWS: गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह के मुताबिक सुपेला अस्पताल में लंबे समय से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जाने का खेल चल रहा है। आरोप है कि किसी ने जानबूझकर एक ऐसे व्यक्ति के नाम से सर्टिफिकेट बनवाया, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। यह सर्टिफिकेट अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. पीयम सिंह के हस्ताक्षर से जारी बताया जा रहा है।
2024 में मौत, 2025 में जारी सर्टिफिकेट
जानकारी के अनुसार गणेश राम, निवासी सुपेला मोतीलाल चौक, वार्ड क्रमांक 17, का निधन 21 अप्रैल 2024 को हो चुका था। उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया गया और मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद 7 दिसंबर 2025 को उनके नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिना मरीज पहुंचे बन जाता है सर्टिफिकेट — आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मरीज की उपस्थिति जरूरी नहीं रखी जाती। दलालों के माध्यम से केवल नाम-पता देकर और रकम चुकाकर सर्टिफिकेट तैयार करा लिया जाता है। अस्पताल परिसर के पार्किंग क्षेत्र के आसपास कुछ लोगों के सक्रिय होने की भी बात सामने आई है, जो कथित तौर पर यह काम करवाते हैं।

सीएमएचओ ने मांगा जवाब, जांच शुरू
सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि मृत व्यक्ति के नाम मेडिकल सर्टिफिकेट जारी होना संभव नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रभारी से जवाब तलब किया है और जांच के आदेश दिए हैं। विभाग का कहना है कि मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करते समय संबंधित व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य होती है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
मृत व्यक्ति के नाम पर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी, छत्तीसगढ़ अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा…
![]()



















