ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

वार्ड 51 पहुंचे ​विधायक देवेंद्र जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार

​भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। उन्हें प्रमाण करके उनका धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज रविवार को विधायक यादव वार्ड 51 शहीर वीर नारायण वार्ड पहुंचे। जहां वार्ड के मतदाताओं ने हजारों की संख्या में उपस्थित हुए। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की।

इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर ​तिलक लगाया। इसके बाद सभी बाबा गुरूघासी मंदिर जैतखाम के पास उपस्थित हुए। फिर वहां विधायक यादव ने बाबा गुरूघासी को प्रमाण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलते रहा है। इस बार भी जो आप सभी के आशीर्वाद ने मुझे जीताया है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।

युवक-युवती परिचय सम्मलेन में हुए शामिल

रविवार को कलार सिन्हा समाज का सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवक युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में विधायक यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जहां विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी के लिए शामिल हुए। इस सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्री यादव ने पूरे समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा समाज का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है।

गौरा-गौरी कलश यात्रा में हुए शामिल

छावनी में आज गौरा गौरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां वार्डवासियों ने भव्य रैली निकली। इस कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक श्री यादव शामिल हुए। जिन्होंने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना की और रैली में शामिल हुए। साथ ही वार्ड के जनता की खुशहाली और समृदि्ध की कामना की। इसके अलावा ब्रहमकुमार के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां सभी दीदी और भाइयों का विधायक ने आभार व्यक्त किया।

वार्ड 51 पहुंचे ​विधायक देवेंद्र जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles