ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराजनीतिराज्यसरकारी खबर

MLA Harshita Swami Baghel: अचानक थाने पहुंची डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी.. साथ थे कार्यकर्ता, जानें क्या थी शिकायत

डोंगरगढ़ : क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल आज सीधे थाने पहुंची तो थाने में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को लेकर थाने गई थी। उन्हें शिकायत मिली कि कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। इलाके में अवैध शराब भी बेची जा रही है।

वह थाना प्रभारी से मिली और दोषियों पर कार्रवाई की शिकायत करने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, जिससे त्वरित और कारगर कार्रवाई की जाएगी। कालेज के विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए।

MLA Harshita Swami Baghel : अचानक थाने पहुंची डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी.. साथ थे कार्यकर्ता, जानें क्या थी शिकायत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles