मध्य प्रदेश

mp Weather update: अगले 72 घंटे ‘मूसलाधार बारिश…31 जिलों में बारिश का अलर्ट

mp Weather update / भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, श्योपुर में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बालाघाट में करीब 1 इंच पानी गिरा। लगातार बारिश के चलते राजधानी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। mp Weather update

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

किन जिलों में हुई बारिश mp Weather update

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, सागर, रतलाम, शाजापुर, देवास, दमोह, धार, बालाघाट और आगर-मालवा समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई।

ALSO READ- iPhone 17 Pro Price Drop: iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो पढ़े ये

31 जिलों में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे में प्रदेश के 31 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
इनमें मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग के जिलों —
भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच और मंदसौर — में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं,
भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ALSO READ- Raipur Mahtari Statue: रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति, मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

दो मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार,
प्रदेश में इस समय दो सिस्टम सक्रिय हैं —

  1. डीप डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, जिसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में दिखाई देगा।
  2. एक अन्य सिस्टम डिप्रेशन के रूप में अरब सागर की ओर सक्रिय है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश ला रहा है।

इसके अलावा, एक ट्रफ लाइन भी प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है, जिससे नमी बढ़ी हुई है और वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।

तापमान का ताजा हाल

अधिकतम तापमान (दिन का सबसे ज्यादा)

जिला तापमान
खजुराहो (छतरपुर) 32.4°C
दतिया 31.6°C
ग्वालियर 31.2°C
गुना 30.8°C
टीकमगढ़ 30.5°C

ALSO READ- UPSC Coaching Fraud: UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी, कौटिल्य एकेडमी का फरार डायरेक्टर हुआ गिरफ्तार…

न्यूनतम तापमान (रात का सबसे कम)

जिला तापमान
खंडवा 16.4°C
शिवपुरी 17.0°C
खरगोन 18.2°C
नौगांव (छतरपुर) 18.3°C
राजगढ़ 18.6°C

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान
ग्वालियर 31.2°C
उज्जैन 25.7°C
जबलपुर 24.8°C
भोपाल 24.2°C
इंदौर 23.5°C

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। किसानों और यात्रियों को मौसम विभाग की अलर्ट अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

mp Weather update: अगले 72 घंटे ‘मूसलाधार बारिश…31 जिलों में बारिश का अलर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles