LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

Nandkumar Baghel Passes Away: दिवंगत नंदकुमार बघेल का इस दिन होगा अंतिम संस्कार, पूर्व CM भूपेश ने दी जानकारी

Nandkumar Baghel Passes Away :छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज सुबह छह बजे निधन हो गया। राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में 89 वर्षीय दिवंगत नंदकुमार बघेल ने अंतिम सांस ली। खबर सुनते ही पूरे राज्य में दुःख की आग फैल गई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

Nandkumar Baghel Passes Away: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री भूपेश ने कहा कि दुख की बात है कि आज सुबह बाबूजी नंदकुमार बघेल का निधन हो गया। पार्थिव शरीर अभी पाटन सदन में है। मेरी छोटी बहन के विदेश से वापस आने पर 10 जनवरी को उसका अंतिम संस्कार हमारे घर कुरुदडीह में होगा। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में है। आज सुबह 11:30 पर वे रायपुर लौटेंगे। इसके बाद वे अपने घर कुरुदडीह जाएंगे।

आज नहीं होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि दिवंगत नंदकुमार के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम पाटन सदन में रखा गया है। लेकिन आज उनका अंतिम संस्कार नहीं होगा। पूर्व सीएम भूपेश ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि उनकी बहन विदेश से रायपुर आएगी उसके बाद 10 जनवरी को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1744199573097377794

Nandkumar Baghel Passes Away : दिवंगत नंदकुमार बघेल का इस दिन होगा अंतिम संस्कार, पूर्व CM भूपेश ने दी जानकारी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles