LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

MP New CM Mohan Yadav: MP में मोहन यादव नए मुख्यमंत्री…जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ​उपमुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष

MP New CM Mohan Yadav: भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव अब मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। मध्यप्रदेश में इस बार दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। मालवा से ही जगदीश देवड़ा और विंघ्य से राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसी के साथ अब नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी कयासों का दौर खत्म हो गया है। शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा दे दिया है।

ALSO READ- कौन हैं विष्णु देव साय ?… चार बार के सांसद, तीन बार के विधायक, जिनपर बीजेपी ने जताया भरोसा…

बता दें कि आज शाम चार बजे से ही बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में भाजपा विधायकों से फीडबैक लेने के लिए केंद्र से भेजा गया पर्यवेक्षक दल पहुंचा हुआ था। बीजेपी ने तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए हैं जो विधायक दल की बैठक लेंगे। नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले मध्य प्रदेश के लिए भाजपा पर्यवेक्षक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा भोपाल में पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे। बीजेपी के सभी विधायक भोपाल पहुंचे हुए थे। कोर ग्रुप की बैठक के बाद ज्यादातर विधायकों ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के लिए अपनी सहमति जताई है।

मोहन यादव के नाम का ऐलान करने के बाद बंगले पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। अब से कुछ देर बाद बीजेपी के तीन पर्यवेक्षकों के साथ में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव राजभवन जाएंगे, राज भवन में सूची पहुंचा दी जाएगी। शाम 6:00 बजे मिलने आएंगे। उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, बीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
शिवराज सरकार में रहे हैं उच्च शिक्षा मंत्री

ALSO READ- CG में दो डिप्टी CM… BIG ब्रेकिंग – अरुण साव और विजय शर्मा को मिली जिम्मेदारी …. 

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (Madhya Pradesh New CM) के रूप में चुने गए मोहन यादव, निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं और उज्जैन दक्षिण सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्‍हें आरएसएस की भी पसंद माना जाता है। उज्जैन जिले से तीन बार के विधायक 58 साल के यादव की नियुक्ति को व्यापक रूप से उनके पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के लिए राजनीतिक राह का राज्य में अंत के रूप में देखा जा रहा है।

मोहन यादव का राजनीतिक सफर छात्रसंघ सचिव के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और बाद में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे। इसके बाद 2013 में मोहन यादव पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया। राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में यादव का प्रभाव तब और मजबूत हुआ, जब उन्होंने 2 जुलाई, 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

ALSO READ- Chhattisgarh BJP Minister List: बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत सहित ये विधायकों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह, देखिए संभावित मंत्रियों की सूची

25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे मोहन यादव कई सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। हाल के 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने हैं।

MLA राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM बनाए गए

रीवा के MLA राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM बनाए गए हैं, जिसके बाद BJP नेता और कार्यकर्ता शुक्ला के निवास पहुंचे। राजेंद्र शुक्ला के निवास अमहिया में जश्न मनाया गया। राजेंद्र शुक्ला ने मोहन यादव को बधाई दी है। इस दौरान राजेंद्र शुक्ला का बयान सामने आया है सिर्फ सीएम के नाम पर सहमति बनी। डिप्टी सीएम पर कोई चर्चा नहीं हुई, मुझे नहीं मिली डिप्टी सीएम के बारे में कोई भी जानकारी।

MP New CM Mohan Yadav : MP में मोहन यादव नए मुख्यमंत्री…जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ​उपमुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles