LIVE UPDATE
राज्यछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Pandit Pradeep Mishra Raipur: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा महादेव घाट अमलेश्वर में, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Pandit Pradeep Mishra Raipur : मशहूर कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। कुरूद में शिवपुराण कथा करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा दुर्ग के अमलेश्वर में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण कथा (Shiva Mahapuran Katha) का आयोजन 26 मई से से 2 जून तक होगा। इस कथा को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारी भी जोरों से जारी है। यहां गर्मी को देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए खास तौर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

ALSO READ- Pandit Pradeep Mishra katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर लगाने रोक! पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में राजनीति करने का आरोप

Pandit Pradeep Mishra Katha Amleshwar
Pandit Pradeep Mishra Katha Amleshwar

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की ये अपील Pandit Pradeep Mishra Raipur

बताया गया कि इस प्रवचन को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचेंगे। लोगों को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए परेशानी न हो और यातायात सुगम रहे, इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वहीं कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील है कि, रायपुर से कथा स्थल पहुंचने के लिए भाठागांव चौक होते हुए काठाडीह मार्ग ​​​​​​​और खुड़मुड़ा नदी पुल से होकर अमलेश्वर कथा स्थल (AMLESHWAR KATHA STHAL) तक पहुंचे। इसी तरह टाटीबंध से कुम्हारी चौक, परसदा, मगरघटा होते हुए ग्राम भोथली और एम.टी. वर्कशॉप रोड का इस्तेमाल करते हुए कथा स्थल जाएं।

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा स्थल के आस-पास 7 से 8 जगहों पर बोर किया गया है। पानी की टंकी भी लगाई गई है, जहां पर पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही तेज गर्मी को देखते हुए 2 लाख स्क्वायर फीट में शावर सिस्टम भी लगाया जाएगा। खासतौर पर इसके कारीगर इंदौर से बुलाए गए हैं।

Pandit Pradeep Mishra Raipur
Pandit Pradeep Mishra Raipur

Pandit Pradeep Mishra Raipur: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा महादेव घाट अमलेश्वर में, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles