Pm Kisan Samman Nidhi Ekyc Update Online: जल्दी करें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगी 2000 रुपये की किस्त

Pm Kisan Samman Nidhi Ekyc Update Online : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना यानी PM-KISAN के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। हालांकि इसके इसके लिए किसानों के ई-केवाईसी अपडेट कराना होता है। यह एक तरह का वेरिफिकेशन होता है, जिसे ऑनलाइन मोड से घर बैठे किया जा सकता है। अगर केवाईसी अपडेट नहीं होता है, तो आपकी अगली 2000 रुपये की किस्त को होल्ड किया जा सकता है। ऐसे में समय रहते केवाईसी अपडेट कर लेना चाहिए।
पीएम किसान वेबसाइट Pm Kisan Website की मानें, तो पीएम किसान स्कीम Scheme के लिए रजिस्टर्ड किसान के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। यह ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही नजदीकी सीएससी सेंचर पर बॉयोमेट्रिक बेस्ड केवाईसी की जा सकती है। हालांकि हम आपको घर बैठे ई-केवाईसी करने की जानकारी देंगे।
क्या है पीएम किसान योजना Pm Kisan yojana
यह एक किसान कल्याणकारी योजना (farmer welfare scheme) है, जिसके तहत ऐसे Kisan जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जोत के खेत मौजूद हैं, उन्हें फाइनेंशियल मजबूती देने के लिए सालाना आधार पर 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह 4 माह के अंतराल पर तीन किस्तों में 2000 रुपये के हिसाब से दिए जाते हैं।
कैसे करें ई-केवाईसी How To Online Update Ekyc
- सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद पेज के राइट साइड में आपको ई-केवाईसी का एक अपडेट दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा, जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। अगर आपका
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं हैं, तो उसके आधार की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर अपडेट करना होगा।
- फिर आपको Get OTP ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको ओटीपी दर्ज करनी होगी।
इस तरह आपकी ईकेवाईसी पूरी हो जाएगी।
नोट – अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं हैं, तो आपको नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा, जहां से ऑफलाइन मोड से केवाईसी को अपडेट किया जा सकता है।

Pm Kisan Samman Nidhi Ekyc Update Online : जल्दी करें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगी 2000 रुपये की किस्त



















