PM Kisan Yojana Latest News: जून में आ सकती है 20वीं किस्त, 31 मई तक पूरी करें ये जरूरी काम
PM Kisan Yojana Latest News : नई दिल्ली, मई 2025: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त जल्द जारी की जा सकती है। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि जून 2025 में यह किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। लेकिन अगर आपने जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी नहीं की हैं, तो किस्त अटक भी सकती है। PM Kisan Yojana Latest News
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 मई 2025 तक e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भू-सत्यापन कराना अनिवार्य है। यदि कोई किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसे 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
ये हैं जरूरी कार्य जो 31 मई तक करने हैं:
-
e-KYC:
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर से किया जा सकता है। -
आधार-बैंक खाता लिंकिंग:
बैंक जाकर आधार कार्ड व पासबुक के साथ लिंकिंग कराना जरूरी है, ताकि DBT के ज़रिए पैसा सीधे खाते में आए। -
भू-सत्यापन (Land Verification):
यह सुनिश्चित करता है कि लाभ केवल वास्तविक किसानों को मिले। बिना भू-सत्यापन के भुगतान रोका जा सकता है।
PM Kisan Yojana Latest News: जून में आ सकती है 20वीं किस्त, 31 मई तक पूरी करें ये जरूरी काम









