PM Modi Raipur Visit: PM ड्यूटी के लिए पहुंचे आरक्षक की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान…

PM Modi Raipur Visit रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। कांकेर से रायपुर पीएम ड्यूटी पर पहुंचे 51 वर्षीय हेड कांस्टेबल फुलजेश पन्ना की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिसकर्मी राजधानी की पुलिस लाइन में रुके हुए थे, जहां सुबह उनकी हालत अचानक खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। PM Modi Raipur Visit
कांकेर के रिजर्व बल में तैनात 51 वर्षीय हेड कांस्टेबल फुलजेश पन्ना को रायपुर में पीएम ड्यूटी के लिए बुलाया गया था। वह पुलिस लाइन में रुके हुए थे। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथियों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। PM Modi Raipur Visit
डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भिजवाया। परिजनों को संदेश भेजा गया, जो अब रायपुर पहुंच चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार, हेड कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और असली कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था में लगे अन्य पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
PM Modi Raipur Visit: PM ड्यूटी के लिए पहुंचे आरक्षक की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में उपचार के दौरान गई जान…



















