LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मतदान के बाद पार्षद से मारपीट: पुलिस ने कांग्रेसियों पर किया लाठीचार्ज, EVM को लेकर मचा हंगामा

भिलाई। दिनभर लगभग शांतिपूर्ण तरीके से जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद रात में भिलाई नगर विधानसभा में जमकर बवाल हुआ। मतदान केंद्र से मतदान सामग्री को सीधे स्ट्रांग रूम न ले जाकर कहीं और ले जाने की बात पर शुरू हुए विवाद ने रात तक बड़ा रूप ले लिया।

ALSO READ-  रायपुर में खूनी हुआ चुनाव….भारतीय जनता पार्टी की पूरी गुंडागर्दी! युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू पर जानलेवा हमला

थाने में की गई मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत

ईवीएम से छेड़छाड़ करवाने के आरोप में भाजपाइयों से पिटे कांग्रेस पार्षद के समर्थन में आए कांग्रेसियों पर अर्धसैनिक बलों के जवानों लाठियां चलाईं। जैसे-तैसे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी भिलाई नगर थाना पहुंचे और पार्षद से मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत की।

मतदान के बाद पार्षद से मारपीट
मतदान के बाद पार्षद से मारपीट

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत सेक्टर-सात बीएसपी स्कूल से हुई। बताया जा रहा है कि शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 के मतदान केंद्र में मतदान संपन्न होने के बाद वहां की ईवीएम को स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया गया। लेकिन ईवीएम को स्ट्रांग रूम न ले जाकर सेक्टर-सात बीएसपी स्कूल ग्राउंड ले जाया गया। भाजपा के बूथ अभिकर्ताओं ने ईवीएम को वहां ले जाते देखा तो उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

ALSO READ- CG Elections IED ब्लास्ट: BIG ब्रेकिंग – Voting के बीच जिले में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद 

भिलाई नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय अन्य भाजपाई वहां पहुंचे। वहां पर मनीष पांडेय और वहां उपस्थित सेक्टर-सात के पार्षद उमेश साहू के बीच ईवीएम को कहीं और ले जाने की बात को लेकर बहसबाजी हुई। इसके बाद मारपीट की भी घटना हुई।

कांग्रेस पार्षद उमेश साहू को पीटा

कांग्रेसियों का आरोप है कि मनीष पांडेय की मौजूदगी में चिन्ना, हरिया और अमरा नाम के लोगों ने पार्षद उमेश साहू को बेदम पीटा। पुलिस को इसकी खबर लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और मारपीट करने वालों को उनके घर पहुंचा दिया।

ALSO READ- RAIPUR BREAKING: थाने में मारपीट, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, पोस्टर फाड़ते मुर्गा, दारू, बाटते दिखे कार्यकर्ता

इसके बाद कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे और सेक्टर-सात में उनकी भीड़ जमा हो गई। बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के जवानों ने कांग्रेसियों पर लाठियां चलाईं। फिर वहां पर बड़ी संख्या पुलिस के अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और बड़ी संख्या में कांग्रेसी भिलाई नगर थाना पहुंचे। पार्षद उमेश साहू ने मनीष पांडेय, हरिया, अमरा और चिन्ना पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

ALSO READ- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवती

मतदान के बाद पार्षद से मारपीट: पुलिस ने कांग्रेसियों पर किया लाठीचार्ज, EVM को लेकर मचा हंगामा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles