छत्तीसगढदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
President’s visit to Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रायपुर …. इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक,राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर का 14वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया…

President’s visit to Chhattisgarh : रायपुर, 25 अक्टूबर 2024 / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर का 14वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक

- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंची
- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में मौजूद
- राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में पहली बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दीक्षांत समारोह हो रहा आयोजित
- राष्ट्रपति के हाथों 11 होनहार विद्यार्थियों को मिलेगा 12 स्वर्ण पदक
- यश बंसल को मिलेंगे दो स्वर्ण पदक , कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग शाखा तथा संस्थान में ओवर ऑल टॉपर बनने पर
- दीक्षांत समारोह में 1439 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
- ऑडिटोरियम उत्साही विद्यार्थियों से भरा हुआ
- राष्ट्रपति के साथ गोल्ड मेडलिस्ट का हो रहा फोटो सेशन
President’s visit to Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रायपुर …. इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक,राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर का 14वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया…


















