Public Holiday: दो दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी, आदेश जारी

Public Holiday : भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने दो दिन की छुट्टी घोषित की। सात जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा का पर्व मनाया जाता है। इसके लिए ओडिशा के पुरी में तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार रथयात्रा में शामिल होंगी। ओडिशा सरकार ने रथयात्रा पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने रथयात्रा के लिए दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की है: सात जुलाई और आठ जुलाई। विद्यालय और सरकारी कार्यालय दोनों दिन बंद रहेंगे। इसकी खुद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है।
ALSO READ- 87 लोगों की मौत: BIG ब्रेकिंग:- सत्संग में भगदड़ 87 लोगों की मौत, कई लोग घायल, मचा हड़कंप…. 150 से अधिक भक्त घायल…
दरअसल, सात जुलाई को होने वाली रथयात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुरी में एक बैठक हुई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान, मुख्यमंत्री मांझी ने दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को सही समय पर होने पर जोर दिया, क्योंकि यह नवगठित भाजपा सरकार के कार्यकाल से मेल खाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि रथयात्रा दो दिन तक चलेगी, इसलिए मैं संबंधित अधिकारियों को इन दो दिनों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश देता हूं.’’मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रथयात्रा को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी से मदद की अपील की।
सीएम माझी ने दिए ये अहम निर्देश
मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री, विभिन्न विभागों के मंत्री, जिले के सभी विधायक, मुख्य सचिव, मंदिर के मुख्य प्रशासक, जिला कलेक्टर, एसपी, सेवादार और कई क्षेत्रीय व्यक्ति विशेष इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में रथ निर्माण, रीति-रिवाज, भक्तों के अनुशासित दृष्टिकोण, पेयजल आपूर्ति, निर्वाध बिजली, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा और परिमल व्यवस्था के बारे में एक-एक कर जानकारी ली और चर्चा की।
Public Holiday : दो दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी, आदेश जारी


















