LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Rahul Gandhi Health Update: राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी,सभी दौरा रद्द

Rahul Gandhi Health Update,Rahul Gandhi Satna Rally update : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रविवार को अचानक तबीतय बिगड़ गई। उन्होंने अपने सभी चुनावी दौरे निरस्त कर दिए। राहुल गांधी रविवार सुबह साढ़े 11 मध्य प्रदेश के सतना जिले में चुनावी सभा करने वाले थे, लेकिन अब मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 2 बजे इस चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जीतू पटवारी ने X पर दी जानकारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से X पर संदेश पोस्ट कर बताया कि अस्वस्थ होने के कारण राहुल गांधी जी आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया है। जिसे खरगे जी ने स्वीकृति दे दी है।

जीतू पटवारी ने आगे लिखा, सतना में लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पटवारी ने कहा, जल्द राहुल गांधी नए कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।

खबर अपडेट हो रही है।

Rahul Gandhi Health Update: राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी,सभी दौरा रद्द

Related Articles