LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराज्य

Raipur Babylon Hotel: रायपुर बेबीलोन होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Raipur Babylon Hotel : रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली. युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. Raipur Babylon Hotel :

होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था.

ALSO READ- Jagannath Rath Yatra 2024: 53 साल बाद होगी 2 दिन की रथ यात्रा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथ यात्रा देखने पहुंची

बताया जा रहा है कि युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिली. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है. युवती कल से लापता थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Girl dead body in Raipur Babylon Hotel
Girl dead body in Raipur Babylon Hotel

Raipur Babylon Hotel : रायपुर बेबीलोन होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles