छत्तीसगढनौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Blinkit Employees Strike: रायपुर में ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल! 700 से ज्यादा डिलीवरी बॉय ने काम ठप किया, कंपनी की नई पॉलिसी पर भड़के

Raipur Blinkit Employees Strike :  / रायपुर 2 नवंबर 2025 । राजधानी रायपुर में ब्लिंकिट (Blinkit) यूज़र्स को झटका लगा है। दरअसल, ऑनलाइन डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी की नई पॉलिसी के कारण उनका वेतन घटा दिया गया है और उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। Raipur Blinkit Employees Strike

ALSO READ- Balaghat Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने बीच सड़क पर की गर्लफ्रेंड का काटा गला, देखती रह गई भीड़; घटना के वक्त Video बनाते रहे लोग..गांव में मचा हड़कंप

ब्लिंकिट आज के समय में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स में से एक है, जो किराना, फल-सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और स्नैक्स जैसे सामान कुछ ही मिनटों में घर तक पहुंचाता है। लेकिन अब रायपुर में ब्लिंकिट की सेवा पर असर पड़ने लगा है, क्योंकि करीब 700 से अधिक डिलीवरी बॉय हड़ताल पर चले गए हैं।

Blinkit Employees Strike
Blinkit Employees Strike

नई पॉलिसी को लेकर बढ़ा विवाद Raipur Blinkit Employees Strike

जानकारी के अनुसार, कंपनी की नई पॉलिसी में डिलीवरी समय घटाकर 10 मिनट कर दिया गया है। तय समय पर डिलीवरी नहीं करने पर पेनल्टी लगाई जा रही है, जबकि हर ऑर्डर पर मिलने वाला कमीशन घटा दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की यह नीति अनुचित और खतरनाक है, क्योंकि 10 मिनट में सामान पहुंचाने की जल्दबाजी में सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

कर्मचारियों ने की थाने में शिकायत

हड़ताल पर गए ब्लिंकिट कर्मियों ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों का आरोप है कि अवंती विहार स्थित ब्लिंकिट स्टोर के मैनेजर ने कुछ कर्मचारियों के साथ झड़प की और हड़ताल खत्म करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से डिलीवरी बंद करने का निर्णय लिया।

ALSO READ- Vivo ने लॉन्च किया प्रीमियम 5G स्मार्टफ़ोन, जबरदस्त लुक के साथ मिलेगा 50MP का DSLR कैमरा एंव 7300mAh की बैटरी

सेवा पर असर

ब्लिंकिट की हड़ताल के कारण रायपुर शहर के कई इलाकों में डिलीवरी प्रभावित हुई है। कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि ऐप पर “No Delivery Partner Available” का मैसेज दिख रहा है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी अपनी नीति में बदलाव नहीं करती, वे काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Raipur Blinkit Employees Strike: रायपुर में ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल! 700 से ज्यादा डिलीवरी बॉय ने काम ठप किया, कंपनी की नई पॉलिसी पर भड़के

Related Articles