LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR BREAKING: 20 किलो गांजा जप्त… वृद्धाआश्रम पास बेच रहे थे लाखों का गांजा, महिला समेत 2 युवक गिरफ्तार

RAIPUR CRIME NEWS- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10.01.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत लाभाण्डी स्थित वृद्धा आश्रम पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम साहू उर्फ चिंआ, दिलीप निषाद एवं शारदा बबलानी निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 21/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. शुभम साहू उर्फ चिंआ पिता राजू साहू उम्र 23 वर्ष निवासी लोधीपारा चौक इंडियन बैंक के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. दिलीप निषाद पिता रामप्रसाद निषाद उम्र 32 वर्ष निवासी ब्रम्हदेव नगर लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. शारदा बबलानी पति राकेश उर्फ रकी बबलानी उम्र 27 वर्ष निवासी बीएसडीपी कालोनी ब्लॉक नंबर ए/30 सूरज नगर लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर।

RAIPUR BREAKING: 20 किलो गांजा जप्त… वृद्धाआश्रम पास बेच रहे थे लाखों का गांजा, महिला समेत 2 युवक गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles