ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

RAIPUR BREAKING: DJ संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 से ज्यादा जप्त

RAIPUR BREAKING : रायपुर। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने की आम जनता द्वारा डी.जे./धुमाल संचालकों के विरूद्ध लगातार प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को उच्चतम न्यायालय दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डी.जे. एवं धुमाल संचालन के संबंध में डी.जे. एवं धुमाल संचालित करने वालों की बैठक लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों से अवगत कराने निर्देशित करने के साथ ही डी.जे. एवं धुमाल संचालकों द्वारा निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये है।

ALSO READ- TS सिंहदेव का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर बोले कब जारी होगी सूची… 

इसी तारतम्य में दिनांक 29.09.2023 को डी.जे./धुमाल संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा से अत्यधिक आवाज में डी.जे/धुमाल बजाने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करते पाये जाने पर आज दिनांक 29.09.2023 को थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली, अभनपुर, आजाद चौक, गुढ़ियारी, तेलीबांधा, आमानाका, सरस्वती नगर एवं देवेन्द्र नगर सहित अलग-अलग थानों में 25 से अधिक डी.जे/धुमाल संचालकों के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 10 नग चारपहिया वाहन,

ALSO READ- RAIPUR BREAKING: शराब दुकान बंद का आदेश: राजधानी की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें रहेगी बंद, आदेश हुआ जारी,… 

120 बॉक्स/पोंगा सहित अन्य वाद्ययंत्र उपकरण जप्त कर कार्यवाही किया गया। दिनांक 28.09.2023 को भी रायपुर पुलिस द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 डी.जे./धुमाल संचालकों के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया था। न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वाले डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ- CG स्वाइन फ्लू से मौत: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, एक की मौत के बाद विभाग में मचा हड़कंप …. 

RAIPUR BREAKING : DJ संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 से ज्यादा जप्त

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles