LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Crime Rate: रायपुर में बढ़े अपराध, हत्या और लूट के मामलों में इजाफा, SSP लाल उमेद सिंह ने पेश किए सालभर के आंकड़े

Raipur Crime

Raipur Crime Rate : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ष 2025 के दौरान अपराध के ग्राफ में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने सालभर के अपराध आंकड़े, पुलिस की कार्रवाई और चुनौतियों को मीडिया के सामने रखा। Raipur Crime Rate

ALSO READ- Raipur News: रायपुर जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार, 8 लोग गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त

हत्या और त्वरित विवाद से जुड़े अपराध बढ़े

SSP लाल उमेद सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। खास तौर पर छोटे-छोटे विवादों से उपजे हिंसक अपराध चिंताजनक रूप से बढ़े हैं, जिन पर समाज और पुलिस दोनों को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है।

लूट और डकैती के मामलों में भी इजाफा

उन्होंने बताया कि लूट और डकैती के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, खरोरा क्षेत्र की एक बड़ी घटना को छोड़ दिया जाए, तो अधिकांश वारदातें छोटे स्तर की रही हैं। पुलिस ने अधिकतर मामलों में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की है।

ALSO READ- Kalinga University: कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार…गैर इरादतन हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई ..

चोरी के मामलों में राहत, यौन अपराधों में हल्की बढ़ोतरी

SSP ने बताया कि वर्ष 2025 में चोरी के मामलों में कमी आई है, जो पुलिस की सतत पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था का परिणाम है।
वहीं दूसरी ओर यौन उत्पीड़न के मामलों में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे लेकर पुलिस सतर्क है और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ- RAIPUR NEWS: रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि…

सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ बड़ी सफलता

रायपुर पुलिस की इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई रही है। SSP ने बताया कि पुलिस ने न केवल इन मामलों का खुलासा किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं।

पुलिसिंग को और मजबूत करने का दावा

SSP लाल उमेद सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस तकनीक, साइबर निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत कर रही है। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ALSO READ- LPG Price Latest Update: गैस सिलेंडर के दामों में होगी कटौती? नए साल पर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, बैंकिंग से राशन तक बदलेंगे ये नियम

Raipur Crime Rate: रायपुर में बढ़े अपराध, हत्या और लूट के मामलों में इजाफा, SSP लाल उमेद सिंह ने पेश किए सालभर के आंकड़े

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *