LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Firing Update: रायपुर फायरिंग: गोली चलाने वाले आरोपियों की बाइक बरामद, झारखंड की है गाड़ी, कई जगह नाकाबंदी

रायपुर : राजधानी में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे शहर को घेर लिया है ताकि आरोपियों को पकड़ सकें। गोली चलाने वाले युवकों की बाइक भी तेलबांधा क्षेत्र से बरामद हुई है। यह गाड़ी झारखंड की है। अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है।

ALSO READ- Raipur Firing news Update: रायपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: कोयला कारोबारी को टारगेट बनाकर शूटर ने चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कंप

यह घटना आज सुबह 11 बजे की है। गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक वही पर घूमते दिख रहे हैं।

Raipur Firing latest Update
Raipur Firing latest Update

गोली चलाने के बाद दो आरोपी, जो एक JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक पर सवार थे, फरार हो गए । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरे शहर में नाके लगाए गए हैं और चेकिंग की जा रही है। शहर में 10 जगह चेकिंग स्थान बनाए गए हैं।

देखें वीडियो –

Raipur Firing Update : रायपुर फायरिंग: गोली चलाने वाले आरोपियों की बाइक बरामद, झारखंड की है गाड़ी, कई जगह नाकाबंदी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles