LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रायपुर में अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार: 1 लाख के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR NEWS- पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

पुजारी अननेचुरल sex केस में गिरफ्तार, मोबाइल-चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था…. बिना मां-बाप के बच्चों को करता था टारगेट…. 

इसी तारतम्य में दिनांक 10.02.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव नया बस स्टैण्ड गेट नंबर 03 के पास एक व्यक्ति अपने पास एक स्लैटी कलर के बैग में गांजा रखा है तथा बिकी करने की फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढई, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबरती राजेश चौधरी, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रितिक बंजारा पिता मनोज बंजारा उम्र 20 साल साकिन काशीराम कालोनी बडौत बागपत थाना बडीत जिला बागपत उत्तर प्रदेश का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे स्लैटी रंग के बैग का तलाशी लेने पर बैंग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.942 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,30,000/रु जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- रितिक बंजारा पिता मनोज बंजारा उम्र 20 साल साकिन काशीराम कालोनी बडौत बागपत थाना बडौत जिला बागपत (उत्तर प्रदेश)

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक सुशील शुक्ला, आतुलेश राय, संतोष वर्मा, प्रकाश पुरोहितआरक्षक अश्वन साहू रविन्द्र राजपूत, अरूण ध्रुव, सुनील पाठक, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर में अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार: 1 लाख के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles