LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Raipur Mahtari Statue: रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति, मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raipur Mahtari Statue : रायपुर : छत्तीसगढ़ की आस्था और अस्मिता के प्रतीक ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा को क्षति पहुँचाने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी रायपुर के VIP चौक (तेलीबांधा थाना क्षेत्र) में पहले तोड़ी गई छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की जगह अब नई प्रतिमा पूरे सम्मान के साथ स्थापित कर दी गई है।

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

घटना के बाद छत्तीसगढ़ से जुड़े कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया था। उन्होंने इस घटना को “छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला” बताया था। मौके पर पहुंचे कई नेताओं और नागरिकों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

ALSO READ- Premanand Maharaj padyatra : प्रेमानंद महाराज के पदयात्रा के दौरान साथ चलती हैं सुरक्षा की बड़ी सुविधाएं, इन 7 बातों का रखा जाता है खास ख्याल

छत्तीसगढ़ महतारी को देवी के समान माना जाता है —

प्रदेश में छत्तीसगढ़ महतारी को धन-धान्य की देवी और जननी के रूप में पूजा जाता है। लोग उन्हें प्रदेश की संस्कृति, मातृत्व और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। ऐसे में प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ ने लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया था।

अब नई प्रतिमा की स्थापना के बाद लोगों में राहत का माहौल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

Raipur Mahtari Statue : रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति, मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles