LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

RAIPUR NEWS: रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि…

रायपुर: फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरी गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि

RAIPUR NEWS रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद से जुआ खेले जाने की पुष्टि के बाद यह रेड कार्रवाई की। RAIPUR NEWS

यह मामला थाना मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत स्थित हंसी खुशी फार्म हाउस का है, जहां ताशपत्ती से पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ- LPG Price Latest Update: गैस सिलेंडर के दामों में होगी कटौती? नए साल पर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, बैंकिंग से राशन तक बदलेंगे ये नियम

नगद, वाहन और मोबाइल जब्त

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से

  • 2,12,600 रुपये नगद
  • 02 चारपहिया वाहन
  • 08 दोपहिया वाहन
  • 17 मोबाइल फोन
  • ताशपत्ती

जप्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 31 लाख रुपये आंकी गई है।

ALSO READ- Ambikapur News: जमानत के बाद फिर सामने आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो, वीडियो बनाकर जताई अपनी मौत की आशंका

फार्म हाउस मालिक पर भी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आउटर क्षेत्र के फार्म हाउसों में जुआ और पार्टी की गतिविधियों को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

ALSO READ-  पुलिस पर पथराव, TI कमला पुसाम की पिटाई, बसों-गाड़ियों में आग, जिंदल कोयला खदान आंदोलन ने लिया हिंसक रूप

ड्रोन से हुई पुष्टि

दिनांक 28 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने पर हंसी खुशी फार्म हाउस में जुआ खेले जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद रेड कार्रवाई की गई।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ- CG Holiday List 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, कर्मचारियों को मिलेंगी 107 छुट्टियां

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने सुरेश साहू, नागेंद्र वर्मा, गोविंद कुमार, इशू देव वर्मा सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो रायपुर, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।

ALSO READ- Tanya Mittal Condom Company Name: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने दिखाई अपनी कंडोम फैक्ट्री, बोलीं – ‘सलमान खान भी नहीं फाड़ सकते’

Raipur farmhouse Raid
Raipur farmhouse Raid

RAIPUR NEWS : रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *