छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Police Commissioner News: रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी तेज, DGP ने बनाई IPS अधिकारियों की कमेटी

Raipur Police Commissioner News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है। इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में सात आईपीएस अधिकारियों की कमेटी बनाई है, जो पुलिस कमिश्नरेट का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी।

ALSO READ- MP IAS News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के बदले गए कलेक्टर – देखें पूरी लिस्ट

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम की तैयारी

  • कमेटी यह तय करेगी कि कमिश्नरेट सिस्टम छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट 2007 के तहत लागू हो या फिर इसके लिए अलग से एक्ट बनाया जाए।

  • संभावना है कि 1 नवंबर राज्योत्सव के मौके पर रायपुर में इस सिस्टम की शुरुआत हो जाएगी।

  • सरकार चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शुभारंभ हो।

सात सदस्यीय कमेटी में शामिल IPS अधिकारी

  • एडीजी प्रदीप गुप्ता (अध्यक्ष)

  • अजय यादव

  • अमरेश मिश्रा

  • ध्रुव गुप्ता

  • अभिषेक मीणा

  • संतोष सिंह

  • प्रभात

ऐसा होगा रायपुर का नया पुलिस सेटअप

पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर में अब सात आईपीएस अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर संभालेंगे।

  • पुलिस कमिश्नर (CP) – एडीजी रैंक के अधिकारी

  • ज्वाइंट कमिश्नर (Joint CP) – आईजी रैंक

  • एडिशनल CP – डीआईजी रैंक

  • डीसीपी (DCP) – एसपी/एसएसपी रैंक (शहर के चार हिस्सों में जिम्मेदारी)

  • एसीपी (ACP) – एडिशनल SP / DSP रैंक के अफसर

ALSO READ- CG Sukma News: जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप

कमिश्नर सिस्टम से क्या बदलेगा?

  • पुलिस को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट जैसे अधिकार मिल जाएंगे।

  • अब धरना, प्रदर्शन, लाठीचार्ज जैसे फैसले कलेक्टर की अनुमति बिना लिए पुलिस कमिश्नर खुद ले सकेंगे।

  • शस्त्र और बार लाइसेंस जारी करने का अधिकार भी पुलिस कमिश्नर को मिलेगा।

  • इससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था संभालने में पुलिस ज्यादा सक्षम होगी।

पड़ोसी राज्यों में पहले से लागू

  • महाराष्ट्र, तेलंगाना, यूपी, एमपी और ओडिशा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पहले से लागू है।

  • मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में यह सिस्टम लागू है और अब ग्वालियर व जबलपुर में भी शुरू होने वाला है।

Raipur Police Commissioner News: रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी तेज, DGP ने बनाई IPS अधिकारियों की कमेटी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles