LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Train Accident: रायपुर रेलवे स्टेशन बड़ा हादसा, शालीमार एक्सप्रेस के AC बोगी पर गिरा इलेक्ट्रिक पोल, खिड़की को चीरता हुआ निकला,यात्रियों में मचा हड़कंप

Raipur Train Accident : रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur Railway Station) पहुंचने से पहले उरकुरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। शालीमार से लोकमान्य तिलक (Shalimar to Lokmanya Tilak) जाने वाली ट्रेन हादसे का शिकार हुआ है। बताया गया कि उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान एक इलेक्ट्रिक पोल ट्रेन के एसी कोच पर गिर गया। हादसे में खिड़की के पास बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ:– CG कर्मचारियों में मचा हड़कंप:– एक गलती सीधे कर्मचारियों को किया जाएंगा बर्खास्त, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश 

जानकारी के अनुसार शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन (Shalimar to Lokmanya Tilak Train) के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। इलेक्ट्रिक पोल से टकराने से कोच की कई खिड़कियों के कांच टूट गए। इस दौरान खिड़की के पास बैठे कई लोगों को चोटों आई हैंं। इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक नाबालिग की आंख पर चोट और एक युवक का हाथ कट गया। रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur Railway Station) पर ट्रेन को रोका गया, दोनों घायलों को अस्पताल रावाना किया गया।

Raipur Train Accident
Raipur Train Accident

Raipur Railway Station News : यात्रियों में मचा हड़कंप

ट्रेन में अचानक इलेक्ट्रिक पोल के गिरने और खिड़कियों के कांच टूटने से की आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वहीं स्टेशन पहुंचने पर हादसे की जानकारी हुई। सूचना पर डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Raipur railway station accident, Electric pole fell on AC bogie Shalimar Express
Raipur railway station accident, Electric pole fell on AC bogie Shalimar Express

ALSO READ- Business Idea starting 20 thousand Rs: मात्र 20 हजार रुपए में शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने लाखों की कमाई का रास्ता साफ …

Raipur Train Accident : रायपुर रेलवे स्टेशन बड़ा हादसा, शालीमार एक्सप्रेस के AC बोगी पर गिरा इलेक्ट्रिक पोल, खिड़की को चीरता हुआ निकला,यात्रियों में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles