अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Red Room Techno Party: रायपुर में कथित Red Room टेक्नो पार्टी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आयोजक हिरासत में

Raipur Techno Party Case: Farzi Cafe में होने वाली पार्टी पर पुलिस छापा,रायपुर में कथित “रेड रूम टेक्नो पार्टी” के आयोजन की तैयारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा इलाके से 3 आयोजकों को हिरासत में लिया गया है।

Red Room Techno Party / Raipur में आयोजित होने वाली कथित “रेड रूम टेक्नो पार्टी” पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक फर्जी कैफे से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां इस हाई-प्रोफाइल पार्टी की तैयारी चल रही थी।

पुलिस कमिश्नरेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और पार्टी से जुड़े तीन आयोजकों को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पार्टी का सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार प्रमोशनल पोस्टर और वीडियो में आपत्तिजनक कंटेंट का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, प्रचार सामग्री में कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को भी दिखाया गया था। मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संबंधित पोस्टर, फोटो और वीडियो हटवाए गए हैं।

ALSO READ- CG Petrol Diesel limit- पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को Whatsapp….

जानकारी के मुताबिक इस कथित टेक्नो पार्टी में शामिल होने के लिए 8 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की फीस तय की गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आयोजन के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं था।

Raipur Police के अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध आयोजन या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

 

Red Room Techno Party: रायपुर में कथित Red Room टेक्नो पार्टी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आयोजक हिरासत में

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *