LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Raipur Suicide Case: वीडियो रिकॉर्ड कर सुसाइड — नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में सास-ससुर, पति और देवर गिरफ्तार…

Raipur Suicide Case : रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता मंजूषा गोस्वामी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर ससुर, सास, पति और देवर पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने इस वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Raipur Suicide Case

Raipur Suicide Video: वीडियो रिकॉर्ड कर सुसाइड — पहले हाथ की नस काटी, फिर फांसी लगाई… सास, ससुर, पति और देवर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

घटना का विवरण Raipur Suicide Case

घटना 21 अक्टूबर 2025 की है। मृतिका के परिवारजनों ने पुलिस को सूचना दी कि मंजूषा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर पहले अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की, इसके बाद घर के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर जांच शुरू की। चूंकि मामला महिला की संदिग्ध मृत्यु से जुड़ा था, इसलिए इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायपुर श्री लाल उमेंद सिंह को दी गई। Raipur Suicide Case

ALSO READ- IG Ratanlal Dangi Case: IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़िता का कथित ऑडियो आया सामने, CM विष्णु देव साय बोले – सख्त कार्रवाई होगी

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

जांच के दौरान पुलिस को मृतिका का एक वीडियो मिला, जिसमें उसने अपने पति, ससुर, सास और देवर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या (Dowry Death) का मामला दर्ज किया।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. पूर्वेन्द पुरी गोस्वामी पिता विजय पूरी गोस्वामी, उम्र 34 वर्ष
  2. अभिषेक पुरी गोस्वामी पिता विजय गोस्वामी, उम्र 31 वर्ष
  3. पुष्प लता गोस्वामी पति विजय गोस्वामी, उम्र 53 वर्ष
  4. विजय गोस्वामी पिता श्याम सुंदर गोस्वामी, उम्र 61 वर्ष

सभी आरोपी चंगोराभाठा क्षेत्र के निवासी हैं।

ALSO READ- Carbide Gun Accident: 150 की कार्बाइड गन ने छीन ले गई 300 आंखों की रोशनी, प्रदेश में मच गया हड़कंप… इस विस्फोटक जुगाड़ की चपेट में 8 से 14 वर्ष के बच्चे

पुलिस की जांच और कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी (पश्चिम) श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में सीएसपी पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन के नेतृत्व में जांच की गई। टीम ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में विशेष योगदान

  • राजेश देवांगन (CSP, पुरानी बस्ती)
  • निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव (थाना प्रभारी, डीडी नगर)
  • ASI राजेंद्र गौतम,
  • महिला प्रधान आरक्षक वंदना
  • आरक्षक और पेट्रोलिंग स्टाफ, थाना डीडी नगर

इन सभी ने इस पूरे प्रकरण में तत्परता और समन्वय से काम करते हुए त्वरित कार्रवाई की।

ALSO READ- CG Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द, रायपुर में ये नाम सबसे आगे— दिल्ली मीटिंग के बाद नामों पर लग सकती है मुहर…

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि मृतिका के वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर मामला बेहद गंभीर है। आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि इस केस को महिला सुरक्षा और दहेज प्रताड़ना के दृष्टिकोण से संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया जा रहा है।

Raipur Suicide Case : वीडियो रिकॉर्ड कर सुसाइड — नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में सास-ससुर, पति और देवर गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles