मनोरंजन

Raju Talikote passes away: अभिनेता और हास्य कलाकार राजू तालीकोटे का निधन

Raju Talikote passes away / बेंगलुरु, 13 अक्टूबर 2025। कर्नाटक के प्रसिद्ध रंगमंच और हास्य कलाकार राजू तालीकोटे का सोमवार को उडुपी जिले के मणिपाल स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से उडुपी में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

रविवार रात दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रयासों के बावजूद उन्हें बचा नहीं सके। सोमवार शाम उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को विजयपुरा जिले के सिंदगी तालुक के उनके पैतृक गांव चिक्का सिंदगी में किया जाएगा।

ALSO READ- Chhattisgarh mausam Today: छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, तापमान में लगातार गिरावट, सुबह कोहरे का असर— जानिए IMD का अपडेट

राजू तालीकोटे उत्तर कर्नाटक के रंगमंच और फिल्म जगत में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध प्रस्तुतियों और नाटकों में शानदार अभिनय किया, जिनमें ‘कलियुगदा कुडुका’ जैसी चर्चित प्रस्तुति भी शामिल है।

Raju Talikote
राजू तालीकोटे

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा —
“राजू तालीकोटे की मृत्यु कन्नड़ फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय और हास्य के माध्यम से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी।”

राजू तालीकोटे ने अपने लंबे करियर में कई कन्नड़ फिल्मों और नाटकों में काम किया और अपनी अलग कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी। उनके निधन से कन्नड़ मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP