रामकृष्ण हॉस्पिटल की कैंटीन में गंदगी पर नोटिस देकर जुर्माना….
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: वार्ड 55 बत्तीस बंगला लाइन में नाले पर बने अवैध पाटे तोड़े, 17 हजार का जुर्माना

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में जोन क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत रामकृष्ण हॉस्पिटल क्षेत्र स्थित बत्तीस बंगला लाइन में नाले की सफाई का औचक निरीक्षण किया गया।
ALSO READ- RAPUR RAPE: 10 वर्ष की बच्ची का बलात्कार…चॉकलेट का लालच देकर 55 साल का बुजुर्ग ने की हैवानियत
नाले पर बने अवैध पाटे हटाए गए
निरीक्षण के दौरान नाले पर बनाए गए अवैध पाटों के कारण सफाई कार्य बाधित पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा ने संबंधित कर्मचारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर अवैध पाटों को तोड़वाया और नाले की पूरी सफाई करवाई।
इस कार्रवाई से नाले की निकासी व्यवस्था सुचारू हो सकी।
गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बत्तीस बंगला लाइन क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। इस दौरान कुल 17 हजार रुपये का जुर्माना नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की गई।
ALSO READ-DANCE VIDEO VIRAL: रेस्ट हाउस अश्लील डांस…. एक ही दिन, दो घटनाएं – सिस्टम पर बड़ा सवाल
रामकृष्ण हॉस्पिटल की कैंटीन पर भी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल की कैंटीन में गंदगी पाए जाने पर संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। साथ ही नगर निगम को प्राप्त सफाई संबंधी जनशिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया गया।
नगर निगम का साफ संदेश
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता में लापरवाही और अवैध अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी शहरभर में इसी तरह अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रामकृष्ण हॉस्पिटल की कैंटीन में गंदगी पर नोटिस देकर जुर्माना….


















