LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

शादी का झांसा देकर नाबालिग का बलात्कार: अब कोर्ट ने सुनाई आरोपी को 20 साल की सजा

शादी का झांसा देकर नाबालिग का बलात्कार : कबीरधाम जिला कोर्ट ने गुरुवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश उदयलक्ष्मी सिंह परमार (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) ने दिया है। आरोपी का नाम यशवंत चन्द्रवंशी पिता तिलक चन्द्रवंशी उम्र 26, निवासी मठपारा कवर्धा है।

आरोपी और पीड़िता के बीच में वर्ष 2018 से प्रेम प्रसंग था। शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था। अंतिम बार चार नवंबर 2020 को दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने पीड़िता का गर्भपात भी कराया।

ALSO READ- दादी-पोती की हत्या: CG में डबल मर्डर से हड़कंप, दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या, SP मौके पर.. जांच में जुटी पुलिस..

इसी बीच 28 नवंबर 2020 को पीड़िता के साथ मारपीट किया। इस पूरे घटना को लेकर पीड़िता ने 7 दिसंबर 2020 को अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ आठ दिसंबर को कवर्धा सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 376(2)(ढ)व धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

ALSO READ- रायपुर में पत्नी की हत्या: कपड़ा धोने से मना किया तो पत्नी को मार डाला…, गले में घोंप दी कैंची…24 घंटे में दूसरी वारदात

करीब तीन साल चली सुनवाई बाद कोर्ट ने धारा 326 के तहत छह माह सश्रम कारावास व धारा छह लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त अर्थदंड भी लगाया है। दोनों सजा एक साथ भुगतायी जाएगी।

शादी का झांसा देकर नाबालिग का बलात्कार: अब कोर्ट ने सुनाई आरोपी को 20 साल की सजा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles