LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

शादी का लालच देकर किया विवाहिता से बलात्कार: रात को घर पर अकेली थी महिला शादी करूंगा बोलकर किया SEX …. पुलिस ने लिया एक्शन

शादी का लालच देकर किया विवाहिता से बलात्कार : Raigarh Crime News : छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. रायगढ़ (Raigarh) जिले के जूटमिल थाना में 14 फरवरी को एक स्थानीय महिला ने नीलकंठ बरेठ (Neelkanth Bareth) नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

मालखरौदा जिला सक्ती के नीलकंठ बरेठ पर महिला ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल के अंदर डाल दिया.

माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था आरोपी

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह नीलकंठ बरेठ से लगभग 7 महीने पहले मिली थी और जान पहचान हुई थी. नीलकंठ बरेठ माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था और जूटमिल क्षेत्र में रहता था. महिला ने बताया कि नीलकंठ उसके घर भी आना जाना किया करता था. वह अपना प्रेम प्रस्ताव रखकर उससे शादी करना चाहता था.

शादी का लालच देकर किया दुष्कर्म

महिला के अनुसार वह 11 फरवरी को अपने घर पर अकेली थी. उसी रात नीलकंठ बरेठ आया और शादी करने का झांसा देकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शादी करूंगा कहकर वह महिला को बिलासपुर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया.

लिखित आवेदन पर पुलिस ने लिया एक्शन

युवती के लिखित आवेदन पर जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने नीलकंठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के फरार होने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

शादी का लालच देकर किया विवाहिता से बलात्कार : रात को घर पर अकेली थी महिला शादी करूंगा बोलकर किया SEX …. पुलिस ने लिया एक्शन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles