LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAPUR RAPE: 10 वर्ष की बच्ची का बलात्कार…चॉकलेट का लालच देकर 55 साल का बुजुर्ग ने की हैवानियत

रायपुर में 10 वर्षीया नाबालिग से रेप करने वाले बुजुर्ग को कोर्ट ने भेजा जेल

RAPUR RAPE रायपुर। राजधानी में 10 वर्ष की नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने वाले आरोपी अबदुल सज्जाद अंसारी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची के साथ लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (55) ने बच्ची को चॉकलेट और अन्य मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाकर गंदा काम किया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने नहाते समय अपने दर्द की शिकायत अपनी चाची से की और परिजनों ने पूछताछ करने पर पूरी आपबीती सुनी। RAPUR RAPE

ALSO READ- DANCE VIDEO VIRAL: रेस्ट हाउस अश्लील डांस…. एक ही दिन, दो घटनाएं – सिस्टम पर बड़ा सवाल

परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे रोज अपने घर ले जाता और कपड़े उतारकर गंदा काम करता। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी शहर के एक मोहल्ले में चूड़ी की दुकान चलाता था और वहां चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था।

वह इन्हीं का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले जाता था। परिजनों ने बताया कि 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटी हुई थी। उसकी चाची ने उसे नहलाते समय पूछताछ की, तब बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया। परिवार तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब

RAPUR RAPE: 10 वर्ष की बच्ची का बलात्कार…चॉकलेट का लालच देकर 55 साल का बुजुर्ग ने की हैवानियत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *