ABVP की राष्ट्रीय बैठक पर संजीव शुक्ला का सवाल, विश्विद्यालय को “राजनीति का अखाड़ा” बनाने का लगाया आरोप

रायपुर, 29 मई 2025 : NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ABVP की छत्तीसगढ़ में हो रही राष्ट्रीय बैठक पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए ABVP कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए इस बात पर आपत्ति जताई कि इंदिरा गांधी विश्विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान को राजनीतिक कार्यक्रम के लिए क्यों प्रयोग किया जा रहा है।
संजीव शुक्ला ने कहा कि जब शहर में कई सार्वजनिक मैदान, सभागृह और यहां तक कि भाजपा का स्वयं का आलीशान कार्यालय उपलब्ध है, तो फिर एक शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा क्यों बनाया गया? उन्होंने शासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन से सवाल किया कि आखिर किस नियम के तहत पूरा विश्वविद्यालय एक छात्र संगठन को सौंप दिया गया?
शुक्ला ने ABVP के राष्ट्रीय नेतृत्व से तीन प्रमुख सवाल भी पूछे:
छत्तीसगढ़ ABVP का वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कौन है?
पिछले दस वर्षों में छात्र हित में केवल पाँच ठोस उपलब्धियाँ गिनाई जाएं।
क्या ABVP छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव का समर्थन करती है? यदि हाँ, तो भाजपा सरकार के खिलाफ कब मोर्चा खोलेगी – तारीख सार्वजनिक की जाए।
ABVP की राष्ट्रीय बैठक पर संजीव शुक्ला का सवाल, विश्विद्यालय को “राजनीति का अखाड़ा” बनाने का लगाया आरोप


















