सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवती

हल्द्वानी : उत्तराखंड के इस शहर में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। हैरानी की बात है कि सेक्स रैकेट एक किराये के मकान में संचालित हो रहा था। पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट को संचालित करने वाली महिला सरगना समेत एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि, चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।
ALSO READ- रायपुर में खूनी हुआ चुनाव….भारतीय जनता पार्टी की पूरी गुंडागर्दी! युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने डहरिया में एक किराये में भवन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। एक महिला, युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। गिरोह की महिला सरगना और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ ऑप्स नितिन लोहनी के नेतृत्व में बीते गुरुवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपा भट्ट ने ईको टाउन फेस 3 डहरिया में दबिश दी। यहां चार महिलाएं मिलीं। एक को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
ALSO READ- RAIPUR BREAKING: थाने में मारपीट, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, पोस्टर फाड़ते मुर्गा, दारू, बाटते दिखे कार्यकर्ता
आरोपी गौरव कुमार निवासी रामपुर यूपी और हाल निवासी रामपुर रोड ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह की सरगना पूजा सिंह निवासी मालखेती ग्राम गोदावरी नेपाल हाल निवासी फेज 3 डहरिया है। मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवती



















