Sex racket in CG lodge: CG लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन लड़कियों के साथ पकड़ाए 3 लड़के

Sex racket in CG lodge : रायगढ़। एक लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex racket) का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है. मौके से 3 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है. पुलिस ने मौके से लॉज के मालिक को भी पकड़ा है. यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि पुलिस को क्षेत्र के एक लॉज में सेक्स रैकेट (Sex racket) संचालित होने की जानकारी मिली थी. यह भी जानकारी मिली थी कि बाहर से कॉलगर्ल इस लॉज में आकर रूकती हैं.
इसके बाद ग्राहकों को लड़कियां लॉज में ही उपलब्ध कराई जाती थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खरसिया थाना प्रभारी संभाल रहे प्रशिक्षु IPS आकाश श्रीमन, ASP आकाश मरकाम ने आज दोपहर के वक्त लॉज में छापा मारा. पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में मौके से पकड़ा है. लॉज के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.
पुलिस लॉज के सारे रिकार्ड को जब्त कर लड़कियों और लॉज के संचालक का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है. रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि कार्रवाई जारी है, पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी. इस रैकेट (Sex racket) का सरगना कौन है ? जानकारियों को जुटाने के लिए पुलिस लड़कियों और लॉज के मालिक से पूछताछ कर रही है.

Sex racket in CG lodge : CG लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन लड़कियों के साथ पकड़ाए 3 लड़के



















