LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Sex racket in school: स्कूल में Sex रैकेट, 25 से 35 हजार रुपये में कई लड़किया…17–18 साल की लड़कियां पर ज्यादा पैसा देने को तैयार क्लाइंट

Sex racket in school : चेन्नई : चेन्नई में स्कूल गर्ल्स के जरिए सेक्स रैकेट संचालित करने का खुलासा हुआ है। एक महिला के द्वारा स्कूल की लड़कियों को टारगेट किया जाता था। महिला पर यह आरोप है कि वह अपनी बेटी के साथ स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों को देह व्यापार के गंदे धंधे में उतार देती थी। वहीं इस मामले में शामिल दो लड़कियों को भी बरामद किया गया है।

Sex racket in school  : बताया जा रहा है कि नादिया ने कई लड़कियों को 25 से 35 हजार रुपये भी दिए थे। इतना ही नहीं ल़ड़कियों को अपने घरों में क्या बहाना बताना है इसकी भी ट्रेनिंग दे दी थी। इसके बाद लड़कियों को रात-रात भर के लिए क्लाइंट्स के पास भेज दिया जाता था। कई बार शहर से बाहर भी लड़कियों को भेजा जाता था।

ALSO READ- Raipur student Rape: रायपुर में 10वीं की छात्रा का बलात्कार, बिहार से आकर युवक ने इस इलाके में लेजाकर लूटी इज्जत

18 और 17 साल की दो लड़कियां आजाद

दरअसल, पुलिस को स्कूल में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी। इसके बाद शनिवार की रात को एसीपी राजलक्ष्मी और इंस्पेक्टर सेल्वारानी ने छापा मारा और 18 और 17 साल की दो लड़कियों को आजाद किया।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक पुलिस ने जानकारी दी है कि नदिया नाम की महिला इस मामले में मुख्य आरोपी है। यह महिला अपनी बेटी की क्लासमेट्स को टारगेट करती थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वह पहले लड़कियों से बातचीत करती थी और फिर उन्हें डांस क्लास में आने, ब्यूटीशियन का कोर्स कराने का भी झांसा देती थी। वह लड़कियों को पार्ट टाइम काम करके कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेती थी

ALSO READ- Chhattisgarh Monsoon Entry: Chhattisgarh में मानसून कब आएगा? इस दिन से होगी झमाझम बारिश, इस दिन होगी मानसून की एंट्री..

स्कूल की लड़कियों के नाम पर ज्यादा पैसा देने को तैयार क्लाइंट

पुलिस के अनुसार कुछ क्लाइंट हैदराबाद के रहने वाले थे। वे स्कूल की लड़कियों के नाम पर ज्यादा पैसा देने को तैयार हो जाते थे। नादिया के साथ रामचंद्र, समुति, माया ओली, जयश्री, रमनद्रान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात फोन और एक कार जब्त की है।

जांच में खुलासा हुआ कि नादिया के क्लाइंट लड़कियों को लेकर हैदराबाद या दिल्ली भी जाते थे। इसी बीच अगर कोई लड़की विरोध करती थी तो उसे धमकाया जाता था और कहा जाता था कि उसका वीडियो लीक कर दिया जाएगा। नादिया सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक खोजती थी और डील फिक्स करती थी।

Sex racket in school girls
Sex racket in school girls

Sex racket in school: स्कूल में Sex रैकेट, 25 से 35 हजार रुपये में कई लड़किया…17–18 साल की लड़कियां पर ज्यादा पैसा देने को तैयार क्लाइंट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles