LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Sharab Dukan Band: पूरे छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर: 26 जनवरी को शराब दुकानें बंद, आबकारी विभाग का सख्त आदेश

Sharab Dukan Kab Band Rahega: रायपुर। 26 जनवरी 2026 को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रदेश की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों, बार और अहातों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब

आबकारी विभाग के जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को जिले की समस्त

  • देशी मदिरा दुकानें
  • विदेशी मदिरा दुकानें
  • कम्पोजिट शराब दुकानें
  • एफ.एल.3(ग) पर्यटन बार
  • एफ.एल.4(क) व्यवसायिक क्लब
  • सभी अहाते

पूरी तरह बंद रहेंगे।
आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों और अनुज्ञापत्रधारकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेश के पालन में जारी किया गया है।

ALSO READ- DGP Ramachandra Rao Video: महिला के साथ केबिन में रोमांस करते IPSअफसर का वीडियो वायरल, CM ने लिया संज्ञान…DGP रैंक के हैं अधिकारी

dia क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ, लेकिन देश का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी दिन भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना, जहां देश का प्रमुख जनता द्वारा चुना जाता है।

‘पूर्ण स्वराज’ से जुड़ा है 26 जनवरी का इतिहास

  • दिसंबर 1929: लाहौर कांग्रेस अधिवेशन
  • अध्यक्षता: पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित
  • 26 जनवरी 1930: पहली बार स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया

इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख चुनी गई।

ALSO READ- Sai Cabinet ke Faisle: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर, आप भी जानें यहां

Sharab Dukan Band
Sharab Dukan Band

Sharab Dukan Band: पूरे छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *