अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

SP Jitendra Shukla: CG-पीड़ित को धमकाना पड़ गया भारी, महिला हेड कांस्टेबल सहित एक आरक्षक सस्पेंड….SP ने जारी किया आदेश

दुर्ग 17 मई 2024। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला (SP Jitendra Shukla) ने एक बार फिर कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही करने वाली महिला हेड कांस्टेबल और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। वहीं जामुल थाने के दो सिपाहियों को अपने सीनियर से दुर्व्यवहार करने के प्रकरण पर एक्शन लेते हुए एसपी ने लाइन भेज दिया है। आपको बता दे कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के सख्त तेवर और लापरवाह पुलिस कर्मियों पर एक्शन से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक निलंबन की पहली कार्रवाई महिला थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल कोमलता सोनी पर की गयी है। बताया जा रहा है कि महिला प्रधान आरक्षक कोमलता सोनी ने भिलाई में रहने वाले प्रार्थी राहुल पांडेय को 14 मई को फोन के माध्यम से उसकी पत्नी रूचिका दुबे के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद मामले में धमकी दी थी।

ALSO READ- राजधानी कार शोरूम गोलीबारी: पुलिस ने हमलावर को मारी गोली, मौत 

मानव अधिकार आयोग की ओर से आवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का भय दिखाकर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए संदिग्ध कदाचरण प्रदर्शित किया था।

जिसकी शिकायत के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला (SP Jitendra Shukla)  ने महिला प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं दूसरा मामला नंदनी नगर थाने में पदस्थ आरक्षक कमल नारायण परघनिया से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि 14 मई को थाना नंदनी नगर के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान थाने में वरिष्ठ कार्यालय से मिले सामान्य लंबित शिकायतों को प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था। लेकिन आरक्षक ने तय समयावधि में लंबित शिकायत और निराकृत शिकायत की जानकारी प्रस्तुत नहीं की।

Action Durg SP Jitendra Shukla
Action Durg SP Jitendra Shukla

SP Jitendra Shukla: CG-पीड़ित को धमकाना पड़ गया भारी, महिला हेड कांस्टेबल सहित एक आरक्षक सस्पेंड….SP ने जारी किया आदेश

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles