Raipur में सामूहिक आत्महत्या: एक ही पंखे पर लटकी थी तीन लाशें, पड़ोसियों ने देखा कमरा तीन दिन से क्यों है बंद… इलाके में सनसनी ….

Raipur में सामूहिक आत्महत्या : रायपुर 28 दिसंबर 2023। राजधानी रायपुर में सामूहिक आत्महत्या की खबर से सनसनी मच गयी। घटना रायपुर के मठपुरैना स्थित BSUP कॉलोनी की है, जहां में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर टिकरापारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस आत्महत्या की जांच में जुटी है।
ALSO READ– 13 की मौत-15 घायल, भीषण बस हादसा, अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिले CM …. मुआवजे का एलान
मृतकों में लखन लाल सेन पिता भोज राम सेन उम्र 48 वर्ष, रानू सेन् पति लखन लाल सेन उम्र 42 वर्ष और पायल सेन पिता लखन लाल सेन् उम्र 14 वर्ष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी बीएसयूपी के ब्लॉक नंबर 2 कमरा नंबर 05 में रहते थे। पुलिस के मुताबिक तीनो ने एक ही पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।.

पुलिस के मुताबिक लखनलाल सेन एक कारोबारी की गाड़ी चलाने का काम करता था। पिछले तीन चार दिनों से पड़ोसियों ने पूरे परिवार को नहीं देखा था। इसी बीच आज सुबह से घर से तेज बदबू आनी शुरू हो गयी। पहले तो लोगों को किसी अन्य चीज की बदबू लगी, लेकिन जैसे ही शाम हुई, बदबू और तेज हो गयी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
ALSO READ– Kharun Ganga Maha Aarti Raipur: खारून गंगा की महाआरती: कैलाश खेर के भजन, जले ढाई लाख दीये, देखें PHOTO
पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो घर के अंदर लोगों की लाश मिली। शव तीन से चार दिन पूुराना होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है। अभी आत्मतहत्या की वजह सामने नहीं आयी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की तीन बेटियां थी, जिसमें से दो की शादी कर चुका था, जबकि तीसरी बेटी उसके साथ ही रहती थी।
Raipur में सामूहिक आत्महत्या: एक ही पंखे पर लटकी थी तीन लाशें, पड़ोसियों ने देखा कमरा तीन दिन से क्यों है बंद… इलाके में सनसनी ….


















